DNA Breaking News Today, भारत पर लाइव ब्रेकिंग न्यूज

DNA Breaking News Live Hindi, डीएनए नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज

DNA Breaking News Live Hindi, डीएनए नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज

National Party: ‘आप’ को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला, ममता की तृणमूल और शरद पवार की NCP को झटका

आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। इसके अलावा शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया गया है। इसके साथ ही कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) का भी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिन गया है। चुनाव आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई है,

दरअसल, चुनाव आयोग ने 2016 में राष्ट्रीय पार्टी की स्थिति की समीक्षा के नियमों में बदलाव किया था। अब समीक्षा पांच के बजाए 10 साल में किए जाने का प्रावधान किया गया है। हालांकि, किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के लिए आवश्यक है कि उसके उम्मीदवार देश में कम से कम चार से ज्यादा राज्यों में छह प्रतिशत से अधिक मत हासिल करें। लोकसभा में उसका प्रतिनिधित्व कम से कम चार More News सांसदों का हो.

Sharad Pawar NCP Mamata Banerjee Trinamool congress derecognised as national party AAP recognised ECI Updates

वैसे तो आयोग को 2019 में ही टीएमसी, सीपीआई और एनसीपी को राष्ट्रीय दल की समीक्षा करनी थी, लेकिन तब आगामी राज्यों के चुनावों को देखते हुए आयोग ने समीक्षा नहीं की। दरअसल, चुनाव चिन्ह आदेश 1968 के तहत अपने राष्ट्रीय दल के दर्जे को खोने पर पार्टी देश के सभी राज्यों में एक चुनाव चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ सकती है। More News

अभी कितने राष्ट्रीय दल हैं? 
1. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
2. कांग्रेस
3. बहुजन समाज पार्टी (बीएससी)
4. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया
5. नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP)
6. आम आदमी पार्टी (AAP). आप भारत की सबसे नई राष्ट्रीय पार्टी है। इस दल को साल 2023 यानी आज ही राष्ट्रीय दल की मान्यता हासिल हुई है।

‘कांग्रेस में आत्मसम्मान के साथ काम करना बहुत ही मुश्किल’ – बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी के लिए लोकतंत्र का मतलब यह है कि उनको वोट मिले तो लोकतंत्र सही है, कोर्ट में उनके पक्ष में फैसला आए तो कोर्ट ठीक है, चुनाव जीतें तो चुनाव आयोग ठीक है और मीडिया उनका स्तुतिगान करे तो वह ठीक है वरना वह गलत है,

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को उनके बड़े-बड़े नेता छोड़कर जा रहे हैं। वह इसलिए छोड़ रहे हैं क्योंकि वहां आत्मसम्मान के साथ काम करना बहुत ही कठिन है। कांग्रेस में जिसने राहुल गांधी और उनके परिवार की हां में हां नहीं मिलाई वहां उसे गद्दार करार दे दिया जाता है। उन्होंने गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने पर कहा कि वह कोई आम कार्यकर्ता तो थे नहीं। उन्हें इंदिरा गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी का ख़ास कहा जाता था। वह मनमोहन सरकार में मंत्री रहे थे और कई राज्यों के प्रभारी रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ी तो यह कोई आम बात तो है नहीं More News